बहरैन में चौदह फ़रवरी नामक सरकार विरोधी गठबंधन के एक नेता ज़िया बहरानी का कहना है कि जनमत संग्रह में जनता की भागीदारी ने आश्चर्यचकित कर दिया है।
अलआलम टीवी चैनल ने बहरैन की एक वेबसाइट के हवाले से बताया कि चौदह फ़रवरी नामक गठबंधन के एक नेता ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि जनमत संग्रह का क्रम शनिवार शाम तक जारी रहेगा क्योंकि जनमत संग्रह का आयोजन करने वाली समिति ने यही घोषणा की थी। ज़िया बहरानी ने जनमत संग्रह आयोजन करने वाली समिति की प्रमुख बिल्क़ीस रमज़ान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास रंग लाये और जनता ने अपने भविष्य निर्धारण के अधिकार का प्रयोग किया और जनमत संग्रह में इतने अधिक लोगों ने भाग लिया जिसकी आशा नहीं की गयी थी।
22 नवंबर 2014 - 19:31
समाचार कोड: 653162
बहरैन में चौदह फ़रवरी नामक सरकार विरोधी गठबंधन के एक नेता ज़िया बहरानी का कहना है कि जनमत संग्रह में जनता की भागीदारी ने आश्चर्यचकित कर दिया है।